बेगूसराय: मांगों को लेकर एपीएसएम कॉलेज में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज पूरी तरह ठप

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एपीएसएम कॉलेज बरौनी में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इसके चलते कॉलेज का प्रशासनिक और परीक्षा संबंधी कामकाज पूरी तरह ठप है, जिससे दूर-दराज से आए छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Begusarai News: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ (ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र, दरभंगा) के आह्वान पर सोमवार को एपीएसएम कॉलेज बरौनी में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. हड़ताल के कारण महाविद्यालय का प्रशासनिक और परीक्षा से जुड़ा कामकाज पूरी तरह बाधित रहा.

विज्ञापन

इस हड़ताल में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के महाविद्यालयों के कर्मचारी शामिल हैं. संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर विश्वविद्यालय और शासन स्तर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण कर्मचारियों को मजबूरन यह कड़ा फैसला लेना पड़ा.

कामकाज ठप होने से दूर-दराज से आए छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा

हड़ताल के पहले ही दिन महाविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा. दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से फॉर्म जमा करने, काउंटर संबंधी काम और दस्तावेज लेने आए विद्यार्थी काम न होने से नाराज हो गए. आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही.

धरना-प्रदर्शन में कई कर्मचारी नेता रहे मौजूद

हड़ताल और धरना स्थल पर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्र अध्यक्ष अशोक कुंवर, जिला सचिव मनोज कुमार मिश्र, धीरज कुमार, अमित कुमार, शिव प्रकाश झा, इंदु कुमारी, अजय कुमार और सुनील फलाहारी सहित कई अन्य कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे. कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी 16 सूत्री मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन