बेगूसराय में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, 'प्रेस' और 'पुलिस' लिखे वाहनों की भी हुई गहन पड़ताल

Author Vikash Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
बेगूसराय के विभिन्न चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के विभिन्न चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय पुलिस ने अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से एक विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान के तहत 'प्रेस' और 'पुलिस' लिखे वाहनों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले में अपराध नियंत्रण, चोरी की गाड़ियों की बरामदगी और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बेगूसराय पुलिस ने विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों के मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस बल तैनात रहकर वाहनों की सघन तलाशी ली.

'प्रेस' और 'पुलिस' लिखे वाहनों के दस्तावेजों की हुई सूक्ष्म जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच के साथ-साथ विशेष रूप से 'प्रेस' और 'पुलिस' लिखे वाहनों की बारीकी से जांच की. फर्जी पहचान के सहारे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने या फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से ऐसे वाहनों के कागजात (आरसी, इंश्योरेंस आदि) के सत्यापन के साथ-साथ नंबर प्लेटों का मिलान भी किया गया.

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य संदिग्धों की पहचान करना, चोरी की गाड़ियों पर रोक लगाना और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना है. बेगूसराय पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसा चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन