बेगूसराय: कॉलेज में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर अभाविप का एक दिवसीय धरना, 10 दिनों में समाधान का आश्वासन

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

छात्रों की विभिन्न समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करते अभाविप सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एपीएसएम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. सुविधाओं की कमी और शोषण के आरोपों पर कॉलेज प्रशासन को घेरा गया. प्रधानाचार्य ने 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Begusarai News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बरौनी इकाई द्वारा सोमवार को एपीएसएम कॉलेज में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कॉलेज मंत्री अनुभव कुमार और कॉलेज उपाध्यक्ष अनिकेत राज ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन पर मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी और आउटसोर्स कर्मियों द्वारा छात्रों के आर्थिक व मानसिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया.

मूलभूत सुविधाओं की कमी और आउटसोर्स कर्मियों पर गंभीर आरोप

धरना को संबोधित करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष व बेगूसराय विभाग संयोजक आलोक कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में स्वच्छ पेयजल, नियमित वर्ग संचालन, साफ-सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी समय से उपस्थित नहीं रहते. उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के जरिए रखे गए कर्मी छात्रों को परेशान करने के साथ उनका आर्थिक दोहन कर रहे हैं, जिसे अभाविप किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.

बरौनी नगर मंत्री प्रियांशु कुमार एवं कॉलेज मंत्री अनुभव कुमार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए कॉलेज में नए वाटर कूलर व प्यूरीफायर लगाने तथा छात्र-छात्राओं के वाहनों की सुरक्षा के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग बनाने की मांग रखी.

प्रधानाचार्य के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

हंगामा और प्रदर्शन की सूचना मिलने पर धरना स्थल पर पहुंचे महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता की. उन्होंने 10 दिनों के भीतर सभी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रधानाचार्य ने कहा कि जल्द ही एक विशेष कमेटी बनाकर विद्यार्थियों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा. आश्वासन मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया.

इस अवसर पर कॉलेज उपाध्यक्ष यश कुमार, प्रियांशु कुमार, दीपांशु कुमार, सौरभ कुमार, रोहिणी कुमारी, रागिनी कुमारी और प्रगति सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन