बेगूसराय में PM मोदी के जन्मदिन पर गिरिराज सिंह ने की महाकाल मंदिर में पूजा, रक्तदान-स्वच्छता से लेकर पूजा और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय में पूजा अर्चना करते सांसद गिरिराज सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया गया. सांसद गिरिराज सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं रक्तदान और दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत सेवा और जनभागीदारी के संदेश के साथ हुई. शहर में एक ओर जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर और धार्मिक आयोजन किए गए. रोटरी ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
1 बेगूसराय में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सांसद गिरिराज सिंह  2 रोटरी ब्लड बैंक में कैंप का उदघाटन करते हुए सांसद गिरिराज सिंह उपस्थित अन्य लोग | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सांसद गिरिराज सिंह

रोटरी ब्लड सेंटर में हुआ रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय स्थित रोटरी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान में हिस्सा लिया. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत किया जा सकता है.

खातोपुर महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना

इधर, भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के खातोपुर स्थित महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गयी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनसरोकार से जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का संकल्प लिया.

View on Instagram

शाम को होगा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. बिहार में इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर दीप जलाने की तैयारी की गयी है. बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में सिमरिया घाट पर भी कार्यक्रम प्रस्तावित है. भाजपा की ओर से बेगूसराय में छह लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी की गयी है. पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों के साथ-साथ प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलाएंगे.

सेवा और जनभागीदारी पर केंद्रित रहे आयोजन

देशभर में 17 सितंबर से सेवा केंद्रित अभियान शुरू किया गया है, जिसमें रक्तदान, स्वच्छता, स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम और जनभागीदारी वाली अन्य गतिविधियां शामिल हैं. इसी क्रम में बेगूसराय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान, स्वच्छता, पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन जैसे अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. दीप प्रज्वलन के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना और सेवा के संकल्प का संदेश देने की तैयारी है. पीएम मोदी ने भी जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ को लेकर मिले स्नेह और आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन