जदयू नगर कमेटी की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, नजम इकबाल का हुआ सम्मान
बैठक में मौजुद कार्यकर्ता
Begusarai News : बलिया में आयोजित जदयू नगर कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व एमएलसी रुदल राय ने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव पर चर्चा की।
Begusarai News : प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल के सौदागर सिंह सभागार भवन में रविवार को जदयू नगर कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया.
प्रदेश महासचिव बनने पर नजम इकबाल का स्वागत
कार्यक्रम में जदयू नेता नजम इकबाल को शीर्ष नेतृत्व की ओर से पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई.
निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू को मजबूत करने का दावा
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रुदल राय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 में निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी राज्य में चुनाव लड़कर नया इतिहास रचेगी. पूर्व एमएलसी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जदयू संगठन को नई दिशा मिल रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर जदयू आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करने के लिए तैयार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
संगठन की मजबूती पर जिलाध्यक्ष ने दिया जोर
जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी प्रगति की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
बैठक में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, प्रदेश महासचिव नजम इकबाल, वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर मेहता, जिला महासचिव मृत्युंजय कुमार, नगर अध्यक्ष मो. शाहिद, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, साहेबपुर कमाल प्रखंड अध्यक्ष नवल कुमार, जदयू नेता मनोज दास, मो. टकलू, सरिता देवी, विजय अग्रहरी, मो. सरफराज आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










