Bihar Teacher: फर्जी प्रमाणपत्र के आरोप में पांच शिक्षकों पर FIR दर्ज , एक्शन में निगरानी विभाग
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Sep 2024 10:05 PM
Bihar Teacher: फर्जी शिक्षकों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई आरंभ हो जाने से शिक्षको में हड़कंप मच गया है. प्राथमिकी में दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि जांच में अंक पत्र फर्जी पाया गया.
Bihar Teacher, बछवाड़ा. एक बार फिर फर्जी शिक्षकों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई आरंभ हो जाने से शिक्षको में हड़कंप मच गया. प्रखंड क्षेत्र में दो शिक्षिका व एक शिक्षक पर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी होने के आरोप में बछवाड़ा थाना में तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी समीरचंद्र झा ने बछवाड़ा थाना पुलिस को आवेदन देकर उक्त दो शिक्षिका व एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
फर्जी पाया गया अंक पत्र
आवेदन के माध्यम से निगरानी डीएसपी द्वारा बछवाड़ा पुलिस को प्राथमिकी में दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि बछवाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिबू टोल के नियोजित प्रखंड शिक्षिका अर्चना कुमारी, मध्य विद्यालय नारेपुर धरमपुर के नियोजित प्रखंड शिक्षिका अंजना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसुलिया टोल प्रखंड शिक्षक इन्द्रजीत भारद्वाज शामिल है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई. जांच के दौरान शिक्षिका अर्चना कुमारी,शिक्षिका अंजना कुमारी व शिक्षक इंद्रजीत भारद्वाज का सीपीएड का अंक पत्र फर्जी पाया गया.
शिक्षकों में हड़कंप
निगरानी अन्वेंषण ब्यूरो द्वारा इन शिक्षकों पर बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. निगरानी की इस कार्रवाई के फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक बने ऐसे शिक्षकों में हड़कंप मचा गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: तीन-चार दिन बाद बिहार में फिर शुरू होगा बारिश का एक और दौर, IMD का अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










