Begusarai News : नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘पश्मीना’ और ‘ताग-पाट’ का सशक्त मंचन

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘पश्मीना’ और ‘ताग-पाट’ का सशक्त मंचन

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता द्वारा एवं आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को दो नाटकों ‘पश्मीना’ और ‘ताग-पाट’ का मंचन किया गया.

विज्ञापन

बीहट. पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता द्वारा एवं आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को दो नाटकों ‘पश्मीना’ और ‘ताग-पाट’ का मंचन किया गया. आयोजन मध्य विद्यालय बीहट के प्रांगण में हुआ. पहली प्रस्तुति आशीर्वाद रंगमंडल बेगूसराय द्वारा मृणाल माथुर लिखित एवं डॉ अमित रौशन निर्देशित नाटक ‘पश्मीना’ की रही. नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता, भाईचारा, कौमी एकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया गया. कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित नाटक में दिखाया गया कि पश्मीना शॉल कश्मीरियों के खून और पीड़ा का प्रतीक बन जाती है. अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से आये उन माता-पिता के दुख को दर्शाया गया, जिन्होंने हिंसा में अपने बेटों को खो दिया. नाटक में मोहित मोहन, रितु कुमारी, सचिन कुमार, रिंटू कुमारी, अरुण कुमार, शुभम कुमार, राम कुमार और बिट्टू कुमार सहित अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया. तकनीकी पक्ष में सेट डिजाइन सीताराम, प्रकाश रवि वर्मा, ध्वनि अमन शर्मा तथा वस्त्र विन्यास और मेकअप टीम का सराहनीय योगदान रहा. दूसरी प्रस्तुति इंडिया रंगमंडल पटना द्वारा भोजपुरी नाटक ‘ताग-पाट’ की रही. नाटककार अनीता कुमारी एवं निर्देशक उदय कुमार सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में बेटी की संवेदना, सच्ची दोस्ती और संस्कारों के महत्व को उजागर किया गया. भोजपुरी लोक जीवन में बेटी के महत्व को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया. नाटक में आदर्श कुमार, अनीता कुमारी, आरती कुमारी, प्रतिभा कुमारी, विवेक ओझा सहित अन्य कलाकारों ने सशक्त भूमिकाएं निभायीं. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन खेल महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, बीडीओ अनुरंजन कुमार, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी, डॉ अमित रौशन एवं अनीता कुमारी द्वारा किया गया. अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया.

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन