Begusarai News : सूमो से 52 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर धराये

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : सूमो से 52 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर धराये

पुलिस ने टाटा सूमो में 52 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य छह लाख रुपये से अधिक है.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. पुलिस ने टाटा सूमो में 52 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य छह लाख रुपये से अधिक है. इस कार्रवाई की जानकारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला सूचना इकाई से सूचना मिली कि खगड़िया से साहेबपुरकमाल की ओर एक उजला रंग का टाटा सूमो विक्टा भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है. सूचना के आधार पर हीराटोल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एसआइ राघव कुमार सिंह और पुलिस बल के जवानों के साथ गश्ती टीम ने हीराटोल के पास वाहन को रोका. पुलिस को देख वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर रोक लिया. तलाशी के दौरान वाहन की सिलिंग और फर्श में बने तहखाने से भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया. चालक सहित दो तस्करों को तत्काल हिरासत में लिया गया और गांजा सहित वाहन जब्त कर थाना लाया गया. पूछताछ में तस्करों ने अन्य साथी की संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीसरे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तीनों की पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर पचखुंटी निवासी त्रिपुरारी चौधरी, सहरसा जिला निवासी सुमन कुमार और खगड़िया जिले के मथार दियारा निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है. थानाप्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि तस्करी और नशे की रोकथाम हो सके. यह कार्रवाई क्षेत्र में पुलिस की सतत गश्ती और नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का परिणाम है.

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन