बेगूसराय: मारपीट और छिनतई मामले में पुलिस की कार्रवाई, बछवाड़ा से आरोपी गिरफ्तार
बछवाड़ा थाना
बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और छिनतई के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया.
Bachhwara Assault Arrest Begusarai : बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा दियारा में पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और छिनतई के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आपके शहर में
Begusarai News : महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि चमथा एक पंचायत के वार्ड संख्या-5 निवासी अमृता देवी, पत्नी ननकी पासवान, ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था. शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई.
देर रात छापेमारी कर आरोपी दबोचा
पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर मामले के नामजद आरोपी चंद्रेश्वर पासवान, निवासी वार्ड संख्या-5, चमथा एक पंचायत, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए