बेगूसराय: बखरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति समेत दो गिरफ्तार

Author Vikash Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के बखरी थाना पुलिस ने दहेज हत्या और अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Bakhri Dowry Murder Arrest Begusarai : बेगूसराय के बखरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दहेज उत्पीड़न एवं हत्या कर शव गायब करने के चर्चित मामले के मुख्य आरोपी पति समेत एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन

Begusarai News : दहेज हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि महादेवचक गांव में नवविवाहिता की हत्या के बाद शव गायब करने के मामले में आरोपी पति सौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सौरव, महादेवचक निवासी दिनेश्वरी महतो का पुत्र है. उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अपहरण मामले में महिला आरोपी भी गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रही रिंकू देवी को गिरफ्तार किया. रिंकू देवी गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुमरटोल निवासी राजो महतो की पत्नी है. न्यायालय में पेशी के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फरार आरोपियों पर जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने कहा कि अपराधियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन