Begusarai News : तेघड़ा में पुलिस ने साढ़े नौ ग्राम से अधिक स्मैक के साथ धंधेबाज को पकड़ा, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : तेघड़ा में पुलिस ने साढ़े नौ ग्राम से अधिक स्मैक के साथ धंधेबाज को पकड़ा, भेजा जेल

तेघड़ा पुलिस ने स्मैक जैसा नशीला पदार्थ के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा पुलिस ने स्मैक जैसा नशीला पदार्थ के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. इस संबंध में तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि देर शाम गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक सूखा नशा स्मैक जैसा नशीला पदार्थ की खरीद-बिक्री के लिए तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेयाय ढ़ाला के पास आने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने तेघड़ा थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर निवासी अशोक सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह उर्फ मंगल को 9.55 ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है. पुलिस का मानना है कि आरोपी सूखा नशा स्मैक, चरस, अफीम, गांजा और कोटा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में शातिर तरीकों का इस्तेमाल करता था. जानकारों का कहना है कि स्मैक का फैलता जाल युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है और उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. फुलवड़िया, तेघड़ा और गढ़हरा थाना क्षेत्र सूखे नशे के लिए संवेदनशील जोन बनते जा रहे हैं. हालांकि इन सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सूखा नशा रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप बीते कुछ महीनों में कई जगहों से नशा कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जानकारों के मुताबिक स्मैक की एक छोटी पुड़िया करीब दो सौ रुपये में बेची जाती है और ग्राहक को मोबाइल फोन के माध्यम से बुलाया जाता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि स्मैक बेहद खतरनाक नशा है. इसकी रोकथाम के लिए एसपी बेगूसराय मनीष, एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार एवं डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने सूखा नशा रोकने के लिए क्षेत्र के अभिभावकों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन