ई-रिक्शा चालकों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन, नौ सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय के द्वार पर धरना देते इ रिक्शा संचालक | Prabhat Khabar Network

समाहरणालय के द्वार पर धरना देते इ रिक्शा संचालक | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में ई-रिक्शा चालकों ने जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर आवाज उठाई. चालकों ने अवैध वसूली रोकने और ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था करने की तत्काल मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News : बेगूसराय ई-रिक्शा संघ (ऐक्टू) के बैनर तले गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों ने जिला समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को नौ सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग

संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों के साथ किसी भी प्रकार की सरकारी अथवा गैर-सरकारी ज्यादती पर रोक लगाई जाए और उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा निर्धारित 1200 रुपये वार्षिक पार्किंग शुल्क के अतिरिक्त कुछ संवेदकों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है. इस मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई.

ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग

मांगपत्र में शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरियर के नाम पर कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई. संघ ने कहा कि नियमित पार्किंग शुल्क वसूले जाने के बावजूद शहर के प्रमुख स्थानों पर ई-रिक्शा स्टैंड की समुचित व्यवस्था नहीं होने से चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. प्रदर्शन में संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष टुनटुन राय, सचिव कन्हैया लाल साह, ऐक्टू जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा, माले नेता नवल किशोर, मोहम्मद जमील, मोहम्मद फिरोज, उमेश पासवान, सूचित सिंह, सीयाराम कुमार, कृष्णानंदन पासवान, मोहम्मद अफिरोज, मोहम्मद शहादत, दिलीप साह, अजीत साह, कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर, भीला साह, बिपत साह, दयाराम सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन