कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों ने डीईओ से की मुलाकात, एआई प्रशिक्षण और समस्याओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करते शिक्षक  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक कंप्यूटिंग तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया. शिक्षकों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की भी मांग रखी.

विज्ञापन

Begusarai News : बिहार कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर जिले में कंप्यूटर शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक कंप्यूटिंग तकनीक को बढ़ावा देने सहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की.

विज्ञापन

एआई और डिजिटल दक्षता बढ़ाने का दिया सुझाव

बैठक में वरीय शिक्षक उज्ज्वल कुमार ने कहा कि एआई और आधुनिक कंप्यूटिंग के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए अन्य विषयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, विद्यालय सहायकों एवं कार्यालय कर्मियों के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा और प्रशासन में तकनीक के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सभी कर्मियों को डिजिटल रूप से दक्ष बनाना समय की आवश्यकता है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की विशेषज्ञता का बेहतर उपयोग किया जा सकता है.

गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की मांग

संघ के जिला सचिव कुमार मयंक और जिला अध्यक्ष चंदन कुमार ने कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से डीईओ को अवगत कराया. उन्होंने आग्रह किया कि शिक्षकों को उनकी मूल शैक्षणिक एवं तकनीकी भूमिका के अनुरूप कार्य करने का अवसर दिया जाए तथा यू-डाइस, ई-शिक्षाकोष जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त दायित्व न सौंपा जाए. प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक तकनीकी सहयोग की भूमिका निभाएं और डिजिटल कार्य प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में अन्य शिक्षकों की सहभागिता से संपादित किए जाएं.

डीईओ ने दिए निर्देशों के सख्ती से पालन का भरोसा

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में ही सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा.

डीईओ को किया सम्मानित

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पौधा, बुके और चादर भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर संघ के जिला सचिव कुमार मयंक, जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, वरीय शिक्षक उज्ज्वल कुमार, कोषाध्यक्ष साकेत कुमार, मीडिया प्रभारी चंद्रजीत कुमार, केशव कुमार, ऋषिकेश कुमार, मेजर, विवेक कुमार सहित अन्य कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे.

शिक्षक नेताओं ने भी रखा पक्ष

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नेता एवं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय तथा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के जिला सचिव अभिनंदन रजक ने भी कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की समस्याओं और सुझावों पर गंभीरता से पहल करने की आवश्यकता पर बल दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन