पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम पंचायत के डिगरी बहियार में शुक्रवार की सुबह बगीचा के आम का पेड़ में एक युवक का शव लटका बरामद हुआ.
साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के सनहा पश्चिम पंचायत के डिगरी बहियार में शुक्रवार की सुबह बगीचा के आम का पेड़ में एक युवक का शव लटका बरामद हुआ. उसकी पहचान सनहा उत्तर पंचायत के फैजपुर बरबीघी गांव निवासी मो जफर का 30 वर्षीय पुत्र मो शहजाद के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया है कि मो शहजाद की करीब 5 वर्ष पूर्व सनहा पश्चिम पंचायत के मो शरीफ की पुत्री से शादी हुई थी. शादी के बाद शहजाद ससुराल में ही रहकर मछली का व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण करता था.उसे करीब चार वर्ष का एक पुत्र तीन वर्ष की और तीन माह की दो पुत्री है. गुरुवार की शाम घर से बाहर निकला जो काफी देर तक घर वापस नहीं आया तब परिजन उसकी खोजबीन शुरू की परंतु उसका कहीं अता पता नहीं चल सका.शुक्रवार की सुबह गांव से पश्चिम डिगरी बहियार गए लोगों ने पेड़ से लटका एक युवक का शव देखा और गांव वालों को बताया.यह बात जंगल मे आग तरह फैल गयी और इसी सूचना पर जब परिजन वहां पहुंचे तो शव की पहचान की उसके बाद इसकी सूचना थाना को दी गई.मृतक के परिजन हत्या कर उसके शव को पेड़ में टांग देने का आरोप लगया है.मृतक के अंडकोष से खून बहने के साथ साथ उसके शरीर के अन्य भाग जख्मी होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




