Begusarai News : बेगूसराय की बेटी के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर धरना, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : बेगूसराय की बेटी के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर धरना, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

धरना पर बैठे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि

Begusarai News : बेगूसराय की एक छात्रा के साथ पटना के होटल में हुई घटना के विरोध में सोमवार को हड़ताली चौक पर विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Begusarai News : जिले की एक छात्रा के साथ राजधानी पटना के होटल में आधी रात में सोए अवस्था में पिता के सामने अपहरण करने की कोशिश की घटना के विरोध में सोमवार को हड़ताली चौक पर सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व अविनाश भट्ट ने किया. धरना में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पीड़ित परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की.

धरना को संबोधित करते हुए अविनाश भट्ट ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय हैं और इनके खिलाफ त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

महिलाओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं, अपराधियों में हो कानून का डर

पूर्व वायुसेना अधिकारी विंग कमांडर रंजीत कुमार ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाते हुए अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में स्पष्ट संदेश जाए कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र सजा देने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ सोनू शंकर ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा.

जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक जारी रहेगा संघर्ष

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजा कुमार ने कहा कि बेगूसराय की किसी भी बहन-बेटी के सम्मान पर हमला पूरे समाज पर हमला है. उन्होंने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा. छात्र राजद के जिला अध्यक्ष रवि यादव ने प्रशासन से त्वरित गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.

इस मौके पर सीपीआई नेता अनिल अंजान, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह, छात्र नेता रवि कुमार, शम्भू देवा, अमरेश कुमार, निशांत कुमार, सवर्ण अधिकार मोर्चा के अमित चौधरी, आलोक कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें: पटना जू की जमीन पर बढ़ सकता है एयरपोर्ट का रनवे, नया प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा सर्वे

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन