Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष के खेत में लगी फसल को बदमाशों ने किया नष्ट

Updated at : 22 Feb 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष के खेत में लगी फसल को बदमाशों ने किया नष्ट

Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर वार्ड नंबर 10 निवासी रमेश सहनी की खेत में लगी मक्के की फसल को बदमाशों ने काटकर नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. भाजपा किसान मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर वार्ड नंबर 10 निवासी रमेश सहनी की खेत में लगी मक्के की फसल को बदमाशों ने काटकर नष्ट कर दिया. इसमें भारी नुकसान का अनुमान है. पीड़ित किसान ने पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित किसान ने बताया है कि उसका खेत गोविंदपुर बहियार के गंडक नदी और बांध के बीच में स्थित है.

एक बीघा खेत में लगी मक्के की फसल को काटा

शुक्रवार की रात बदमाशों ने करीब एक बीघा खेत की मक्का फसल को काटकर नष्ट कर दिया है. क्षतिग्रस्त फसल की कीमत लगभग साठ हजार रुपये होने का अनुमान लगाया गया है. पीड़ित किसान के द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी बदमाशों के द्वारा चार बार मेरे खेत में लगे फसल को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिससे बदमाशों का मनोबल ऊंचा है और बराबर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इस घटना के को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल ने बलिया डीएसपी नेहा कुमारी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर घटना की जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस पर डीएसपी ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन