Begusarai News : रानी-3 पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द पूरा करें अधिकारी : डीएम

Updated at : 27 Feb 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : रानी-3 पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जल्द पूरा करें अधिकारी : डीएम

Begusarai News : बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय बछ्वाड़ा पहुंचकर विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय बछ्वाड़ा पहुंचकर विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका पुस्तकालय, प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन इकाई, पंचायत सरकार भवन पहुंचकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की. साथ ही विभागीय पदाधिकारी समेत कर्मीयों को कई आवश्यक निर्देश दिए.प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण के उपरांत झमटिया धाम गंगा घाट पहुंचे और वहां स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. जिलाधिकारी ने झमटिया गंगा घाट की साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए दिशा निर्देश दिया. वही रानी तीन पंचायत पहुंचकर उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश देते हुए पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतू चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया,साथ ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी पश्चिम के प्रांगण में निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया. साथ ही स्कूल में मध्यान भोजन करते हुए बच्चों से खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली, जिलाधिकारी की टीम फतेहा व चिरंजीवीपुर पंचायत पहुंचकर निर्माणाधीन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन समेत खेल मैदान का का निरीक्षण करते हुए भवन कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बछवाड़ा प्रखंड-सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया, साथ ही प्रखंड परिसर में बन रहे खेल मैदान, निर्माणाधीन जीविका भवन, जीविका द्वारा संचालित सामुदायिक लाइब्रेरी एवं प्लास्टिक अपशिश्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया गया. उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को खेल मैदान के रनिंग ट्रैक को चौड़ा करने, निर्माणाधीन जीविका भवन को संबंधित संवेदक को ससमय कार्य पूर्ण करने तथा लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढाने का निर्देश दिया. रानी एक पंचायत में निर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करते हुए पंचायत सचिव व मुखिया को पंचायत सरकार भवन को साफ सुथरा रखने व सभी पंचायत स्तरीय कर्मी को नियमित पंचायत आने का निर्देश दिया गया. वही जिला पदाधिकारी द्वारा झमटिया घाट का निरीक्षण किया गया तथा वहां उपस्थित आमजनों से उनकी समस्याओं को सुना. लोगों ने बताया कि यहां पर गंगा स्नान करने हेतु काफी भीड़ लगती है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा बैरिकेटिंग करने, घाटों की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण करने एवं चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. उन्होंने रानी तीन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी पश्चिमी के परिसर में बने खेल मैदान, स्मार्ट क्लॉस में उपलब्ध सुविधा का निरीक्षण किया तथा वहां मध्याहन भोजन खाते हुए बच्चों से मिलकर खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की. जिला पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर रोस्टर बनाकर सभी विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. फतेहा पंचायत से निकलकर दियारे इलाके के चमथा दो पंचायत में त्रिवेणी महाविद्यालय के समीप बन रहे सीढ़ी घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने चमथा दो पंचायत एवं चमथा तीन पंचायत के बार्डर पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्माण कराये जाने वाले सड़क का निरीक्षण किया. संबंधित पदाधिकारी को निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं. निरीक्षण के उपरांत प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक किया. मौके पर खेल मंत्री सह स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता, उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार, बीडीओ अभिषेक राज,सीओ प्रीतम गौतम, बीइओ निर्मला कुमारी,सीएस अशोक कुमार,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सुबोध कुमार,कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम, पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह,एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।बाद में जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधि व् पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न समस्याओ की जानकारी ली और कई दिशा निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन