बेगूसराय में सूखे कुएं को फिर जीवित करने की तैयारी, युवाओं ने आगे आकर शुरू की साफ-सफाई

Begusarai News : बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड स्थित महादेवचक गांव में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की है. वर्षों से उपेक्षित और मृतप्राय हो चुके पुराने कुएं को पुनर्जीवित करने के लिए गांव के युवा, बुजुर्ग और स्थानीय लोग श्रमदान कर रहे हैं.
Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड स्थित महादेवचक गांव में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की है. वर्षो से उपेक्षित और मृतप्राय हो चुके पुराने कुएं को पुनर्जीवित करने के लिए गांव के युवा, बुजुर्ग और स्थानीय लोग श्रमदान कर रहे हैं. इस सामूहिक प्रयास की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है.
गांव के युवाओं ने श्रमदान से शुरू हुआ जीर्णोद्धार
चकहमीद पंचायत के पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-3 के सदस्य चंदन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कुएं की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार का अभियान शुरू किया है. शनिवार को दर्जनों लोग कुएं से गाद और कचरा निकालने के काम में जुटे रहे. अभियान में युवाओं के साथ बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.
कुआं कभी गांव की जीवनरेखा था
ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं एक समय गांव में पानी का प्रमुख स्रोत हुआ करता था. लेकिन समय के साथ देखरेख के अभाव और गंदगी के कारण इसकी स्थिति खराब होती चली गई. धीरे-धीरे कुआं उपयोग से बाहर हो गया और मृतप्राय स्थिति में पहुंच गया.
जल संकट की चिंता ने जगाई चेतना
गांव के लोगों का कहना है कि आने वाले समय में जल संकट एक बड़ी चुनौती बन सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं ने कुएं को फिर से उपयोगी बनाने का संकल्प लिया. उनकी पहल को देखते ही पूरा गांव इस अभियान से जुड़ गया और सामूहिक श्रमदान शुरू हो गया.
गाद हटाकर बढ़ाई जाएगी जल संचयन क्षमता
अभियान के तहत कुएं से गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है. ग्रामीणों का मानना है कि इससे कुएं का जलस्तर बेहतर होगा और इसकी उपयोगिता फिर से बहाल हो सकेगी. साथ ही यह भूजल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
जल संरक्षण का संदेश दे रहा महादेवचक
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ कुएं की सफाई का काम नहीं है, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जनजागरण अभियान है. इससे गांव के लोगों में प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.
क्षेत्र में हो रही पहल की सराहना
महादेवचक गांव के युवाओं की इस पहल की आसपास के क्षेत्रों में भी खूब प्रशंसा हो रही है. लोग इसे सामुदायिक सहभागिता और जल संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बता रहे हैं. ग्रामीणों का मानना है कि यदि समाज एकजुट हो जाए तो किसी भी सार्वजनिक संसाधन को नया जीवन दिया जा सकता है.
अभियान में कई ग्रामीण निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
कुएं के जीर्णोद्धार अभियान में रामकुमार महतो, प्रमोद महतो, प्रेमचंद्र दास, कृष्णानंद महतो, विरजू महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. ग्रामीणों का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द कुएं को पूरी तरह पुनर्जीवित कर गांव के उपयोग में लाया जाए.
Also Read : पटना से नालंदा तक EOU की छापेमारी, संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर चल रही है रेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










