बेगूसराय में ABVP करवा रहा खेल प्रतियोगिता, विभिन्न खेलों का 10 दिनों तक आयोजन

बैठक की तस्वीर
Begusarai News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेगूसराय के बखरी में ‘खेलो बखरी’ प्रतियोगिता के पांचवें सीजन का भव्य आयोजन किया जाएगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं की प्रतिभा और फिटनेस को मंच प्रदान किया जाएगा.
Begusarai News : (विकाश मिश्रा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बेगूसराय के बखरी में ‘खेलो बखरी’ प्रतियोगिता के पांचवें सीजन का भव्य आयोजन किया जाएगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं की प्रतिभा और फिटनेस को मंच प्रदान किया जाएगा.
स्थापना दिवस पर खेलों के महाकुंभ की तैयारी शुरू
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अभाविप बखरी इकाई की बैठक नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
25 जून से शुरू होगा खेलों का महाआयोजन
जिला संयोजक अनुभव आनंद ने बताया कि 9 जुलाई को अभाविप अपना 78वां स्थापना दिवस मनाएगी. स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाते हुए जिलेभर में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी क्रम में बखरी में 25 जून से ‘खेलो बखरी’ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा.
दौड़ से लेकर गोला फेंक तक कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
10 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 1600 मीटर, 400 मीटर और 100 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, गोला फेंक और बालिका वर्ग के लिए लगौरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता का आयोजन शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में होगा.
डिफेंस और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा लाभ
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता युवाओं की शारीरिक क्षमता बढ़ाने में सहायक होगी. विशेष रूप से आर्मी, एसएससी जीडी, दरोगा और बिहार पुलिस जैसी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को इससे लाभ मिलेगा.
तीन ग्रुप में बांटे जाएंगे प्रतिभागी

कार्यक्रम नियंत्रक दीपक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया जाएगा. ग्रुप-ए में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र, ग्रुप-बी में 11वीं और 12वीं के छात्र, जबकि ग्रुप-सी में स्नातक और उससे ऊपर के छात्र भाग ले सकेंगे.
सफल प्रतिभागियों को स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 9 जुलाई को स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार वितरण समारोह कन्या मध्य विद्यालय, बखरी में आयोजित होगा.
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से दिलखुश कुमार को कार्यक्रम संयोजक और दीपक कुमार को नियंत्रक बनाया गया. इस दौरान नगर उपाध्यक्ष अनमोल कृष्णा, अरविंद कुमार, भास्कर जायसवाल, आदित्य गुप्ता, सुशांत पोद्दार, ललित पासवान, राजकमल पाठक, गणेश कुमार, प्रिंस सिंह परमार और रोहित केशरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










