सीवान के डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे नामांकन, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
Bihar Degree College

राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन

Bihar Education News: सीवान जिले के नौतन प्रखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वर्षों से डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे छात्रों को अब अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने जा रही है. राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में स्नातक (बीए) की पढ़ाई 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी.

विज्ञापन

सीवान से शिवनाथ पांडेय
Bihar Degree College:
सीवान जिले के नौतन प्रखंड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. वर्षों से डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे छात्रों को अब अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने जा रही है. राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में स्नातक (बीए) की पढ़ाई 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि नामांकन प्रक्रिया जारी है. विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है.

1 जुलाई से शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई

राजकीय डिग्री कॉलेज नौतन में स्नातक (बीए) की कक्षाओं का संचालन 1 जुलाई 2026 से शुरू कर दिया जाएगा. कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत समय पर हो सके.

17 जून तक करें आवेदन

नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 17 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी, लेकिन छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने इसे बढ़ा दिया है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है कॉलेज

यह डिग्री कॉलेज बिहार सरकार की उस महत्वाकांक्षी योजना के तहत खोला जा रहा है, जिसके तहत उन प्रखंडों में उच्च शिक्षा संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं जहां पहले कॉलेज की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. नौतन भी ऐसे ही प्रखंडों में शामिल है. कॉलेज भवन का निर्माण पूरा होने तक स्नातक की कक्षाओं का संचालन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज नौतन परिसर में किया जाएगा. इससे छात्रों की पढ़ाई बिना किसी देरी के शुरू हो सकेगी.

डीएवी पीजी कॉलेज के अनुभवी शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

कॉलेज के संचालन के लिए डीएवी पीजी कॉलेज से दो अनुभवी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह को बर्सर तथा प्रो. (डॉ.) शमशाद अहमद खान को प्राचार्य बनाया गया है. दोनों अधिकारी जल्द ही कॉलेज की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करेंगे. कॉलेज प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि भूमि निरीक्षण के बाद जल्द ही कॉलेज भवन निर्माण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा.

Also Read: सीवान के मैरवा स्टेशन पर रेलवे की सिग्नल केबल चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, RPF ने घेराबंदी कर पकड़ा

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन