घर के पास तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से गयी जान

Updated at : 16 May 2024 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
घर के पास तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से गयी जान

गुरुवार को घर के समीप बने तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत हो गयी है.

विज्ञापन

बखरी. गुरुवार को घर के समीप बने तालाब में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत हो गयी है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के घाघड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड दो के बदिया गांव की है, जहां दोपहर करीब 12 बजे की बात कही जा रही है. मृतक की पहचान राम लोचन यादव के ग्यारह वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में पहचान हुई है. बताया जाता है कि छोटू गर्मी अत्यधिक होने के चलते पास स्थित तालाब में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में चल जाने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बखरी सीओ राकेश कुमार और बखरी पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. तत्पश्चात जांचों उपरांत कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मालूम हो कि छोटू तीन भाई और एक बहन था. जिसमें छोटू घर का सबसे छोटा लड़का था. घटना के बाद छोटू की मां और बहन समेत अन्य परिजनों के रोने बिलखने से पूरा गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है. इधर घटना के बाद मां बार बार बेहोश हो जा रही है. इधर जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, वार्ड नंबर दो के वार्ड प्रतिनिधि पवन यादव आदि ने आपदा विभाग से उचित सरकारी मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन