बेगूसराय की हजारों ग्रामीण महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब प्रसव के लिए नहीं जाना होगा दूर

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 10 Jun 2026 4:37 PM

विज्ञापन

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का हुआ उद्घाटन

Begusarai News: बेगूसराय के बखरी प्रखंड स्थित राटन पंचायत के बगरस गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया. यहां 24 घंटे प्रसव सेवा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

विज्ञापन

Begusarai News: (विकास मिश्रा की रिपोर्ट) जिले के बखरी प्रखंड अंतर्गत राटन पंचायत के बगरस गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी स्वास्थ्य सुविधा मिली है. बगरास में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया गया है. इसके साथ ही यहां 24 घंटे प्रसव सेवा भी शुरू कर दी गई है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को अब प्रसव के लिए दूर अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

गर्भवती महिलाओं को मिलेगा समय पर उपचार

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि उपकेंद्र में 24 घंटे प्रसव सेवा उपलब्ध रहने से राटन पंचायत सहित आसपास के गांवों की गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. इससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित होगा और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्रामीणों में खुशी

जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी. स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा. उपकेंद्र के उद्घाटन पर ग्रामीणों ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में जिला परिषद सदस्य सह भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार देव, विधायक प्रतिनिधि सह लोजपा (रा.) प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार तथा पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने स्वास्थ्य उपकेंद्र के संचालन को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

Also Read: आरा में गैस उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट: तय समय तक कराएं KYC, वरना बंद हो जाएगा कनेक्शन

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन