बेगूसराय बालिका गृह से 5 नाबालिग बच्चियां लापता, मौके पर पहुंचे SP, जांच केे लिए विशेष टीम गठित

Updated:
विज्ञापन
 बालिका गृह जांच करती पुलिस

बालिका गृह जांच करती पुलिस

Begusarai Girls Shelter Home : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियां लापता हो गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया है और बच्चियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन

Begusarai Girls Shelter Home : बिहार के बेगूसराय से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियां अचानक लापता हो गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की है. पुलिस ने बच्चियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया है.

सोमवार सुबह पुलिस को मिली सूचना

रतनपुर थाना पुलिस को सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली. बताया गया कि बालिका गृह में रहने वाली पांच नाबालिग बच्चियां अपने कमरों में नहीं हैं. इस खबर से प्रशासन के होश उड़ गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शुरुआती छानबीन शुरू कर दी.

खिड़की का ग्रिल काटकर भागने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. मौके के मुआयने से पता चला है कि बच्चियों ने बालिका गृह से बाहर निकलने के लिए कथित तौर पर खिड़की का ग्रिल काटा है. हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी एक थ्योरी पर निर्भर नहीं है और मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है.

एसपी मनीष ने खुद किया घटनास्थल का दौरा

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष खुद दल-बल के साथ बालिका गृह पहुंचे. उन्होंने वहां तैनात वार्डन और अन्य कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की. एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और वहां मौजूद अधिकारियों को आगे की सख्त कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए.

डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन

लापता बच्चियों की सकुशल बरामदगी के लिए बेगूसराय पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है. सदर-01 के डीएसपी आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है. यह टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही तकनीकी और सर्विलांस टीम को भी पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है.

Also Read : बेगूसराय में छेड़खानी के चश्मदीद गवाह की हत्या, ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर कर ली जान


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन