Begusarai News : 70 वाहनों से 3.89 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना

Updated at : 22 Feb 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : 70 वाहनों से 3.89 लाख रुपये का वसूला गया जुर्माना

Begusarai News : जिला परिवहन कार्यालय बेगूसराय ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माने की वसूली पुनः शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिला परिवहन कार्यालय बेगूसराय ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माने की वसूली पुनः शुरू हो गयी है. शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में 70 वाहनों से 03 लाख 89 हजार 05 सौ रुपये जुर्माने के रूप में वसूल की गयी. वाहन जांच अभियान के दौरान मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों के चालक की हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, लाइसेंस समेत बड़े वाहनों के परमिट की जांच की गयी.

जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में चला अभियान

वाहन जांच अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि वाहन जांच का उद्देश्य सिर्फ जुर्माने की राशि को वसूल करना नहीं है, बल्कि आये दिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है. उन्होंने जिले वासियों से कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने बाइक चालकों से कहा कि बगैर हेलमेट के वाहन को ना चलावें,क्योंकि आपके परिवार की निर्भरता आप पर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन