गोलीबारी में खाद व्यवसायी की मौत, बड़े भाई घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2016 3:10 PM

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के मुफसिल थाना अंतर्गत कोठिया गांव में आज सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी अंधाधुंध गोलीबारी में एक खाद व्यवसायी की मौत हो गयी जबकि उनके बड़े भाई जख्मी हो गये. अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम कमलाकांत उर्फ बिजली (30) है जो कि […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले के मुफसिल थाना अंतर्गत कोठिया गांव में आज सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी अंधाधुंध गोलीबारी में एक खाद व्यवसायी की मौत हो गयी जबकि उनके बड़े भाई जख्मी हो गये. अनुमंडल पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक का नाम कमलाकांत उर्फ बिजली (30) है जो कि मटिहानी थाना अंतर्गत मनिअप्पा गांव के निवासी थे.

उन्होंने बताया कि कमलाकांत अपने बड़े भाई संजीव कुंवर के साथ मुफसिल थाना अंतर्गत कोठिया गांव स्थित अपनी खाद दुकान पर थे तभी चार मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां छह की संख्या में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दोनाें भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

राजेश ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कमलकांत ने कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया. जबकि उनके बड़े भाई संजीव को इलाज के एक स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन