किसान की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2016 4:28 PM
बेगूसराय : जिले में एक किसान की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना मटिहानी थाना के बदलपुरा गांव की है, जहां के रहने वाले किसान के साथ यह घटना घटी है. अधेड़ किसान मुकेश सिंह अपने घर से रविवार को जलावन लेने की […]
बेगूसराय : जिले में एक किसान की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना मटिहानी थाना के बदलपुरा गांव की है, जहां के रहने वाले किसान के साथ यह घटना घटी है. अधेड़ किसान मुकेश सिंह अपने घर से रविवार को जलावन लेने की बात कहकर निकला और नहीं लौटा.बाद में परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो मुकेश सिंह का शव बगीचे में लटकता पाया गया.
गले में मिला गमछे का फंदा
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो परिजनों का आरोप है कि मुकेश सिंह की हत्या कर लीची के पेड़ से शव टांग दिया गया है. मुकेश के गले उसका ही गमछा लिपटा हुआ है. घटनास्थल के पास ही मुकेश की साईकिल और उसकी चप्पल का जोड़ा मिला है. बगीचे से पुलिसने एक आम का बैग भी बरामद किया है.
हत्या से परिवार में कोहराम
मुकेश की हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने डॉग स्कावयड के जरिये कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. वहीं हत्या के बाद मुकेश के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










