जागरण में 500 रुपये कमाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों दिलों की धड़कन बनीं नेहा कक्कड़

Neha Kakkar Birthday Special
Neha Kakkar Birthday Special: नेहा कक्कड़ के जन्मदिन पर उनकी संघर्ष भरी कहानी फिर चर्चा में है. समोसे बेचने वाले परिवार से निकलकर उन्होंने 500 रुपये की कमाई से शुरुआत की और आज बॉलीवुड की टॉप सिंगर बन गईं. उनका सफर मेहनत और लगन की प्रेरणादायक मिसाल है.
Neha Kakkar Birthday Special: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. 6 जून 1988 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में जन्मी नेहा कक्कड़ आज इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सफल गायिकाओं में गिनी जाती हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है.
तंगहाली से शुरू हुआ बचपन, पिता बेचते थे समोसे
नेहा कक्कड़ का बचपन आर्थिक तंगी में बीता. उनके पिता स्कूल के बाहर समोसे बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. नेहा का परिवार बाद में दिल्ली आकर बस गया, जहां मुश्किल हालातों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया.
बचपन से ही संगीत का जुनून
नेहा को बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी. मात्र 4 साल की उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था. वह अक्सर अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता के जागरण में भजन गाती थीं. इन कार्यक्रमों के लिए उन्हें लगभग 500 रुपये मिलते थे, जो उनके शुरुआती संघर्ष का हिस्सा बना.
इंडियन आइडल से मिली पहचान, लेकिन नहीं मिली जीत
नेहा कक्कड़ को 16 साल की उम्र में रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 2’ में मौका मिला. उनकी आवाज ने जजों और दर्शकों को प्रभावित किया, लेकिन वे टॉप 10 में जगह नहीं बना सकीं. कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा, जो उनके लिए एक बड़ा झटका था.
लगातार मेहनत से बदली किस्मत
रिजेक्शन के बावजूद नेहा ने हार नहीं मानी. साल 2008 में उनका म्यूजिक एल्बम ‘नेहा द रॉकस्टार’ रिलीज हुआ. इसके बाद 2012 में फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘सेकंड हैंड जवानी’ से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली.
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘सनी सनी’, ‘काला चश्मा’, ‘दिलबर’, ‘आओ राजा’ और ‘मिले हो तुम हमको’ जैसे सुपरहिट गानों से लाखों दिलों में जगह बनाई. आज नेहा कक्कड़ सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे 60 फिल्मों से हटाया गया’, अमाल मलिक का छलका दर्द, अब ‘आवारापन 2’ से करेंगे दमदार वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










