बिहार के बेगूसराय में 5 बम बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 5:07 PM
बेगूसराय : यहां स्थित एक बांस बाड़ी में एक पुआल के ढेर में छुपाकर रखे गये पांच देशी बम आज पुलिस ने बरामद किए. बरामदगी बिहार के बेगूसराय जिले के चौराही पुलिस चौकी अंतर्गत तिनबटिया गांव में हुई. खोदावंदपुर थाना अंतर्गत चौराही पुलिस चौकी प्रभारी सर्वजीत कुमार ने बताया कि बरामद बम को निष्क्रिय करने […]
बेगूसराय : यहां स्थित एक बांस बाड़ी में एक पुआल के ढेर में छुपाकर रखे गये पांच देशी बम आज पुलिस ने बरामद किए. बरामदगी बिहार के बेगूसराय जिले के चौराही पुलिस चौकी अंतर्गत तिनबटिया गांव में हुई. खोदावंदपुर थाना अंतर्गत चौराही पुलिस चौकी प्रभारी सर्वजीत कुमार ने बताया कि बरामद बम को निष्क्रिय करने के लिए पडोसी जिला मुंगेर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि उक्त भूखंड देवनंदन यादव का है जो कि प्रतिदिन की तरह आज भी अपने मवेशी के लिए पुआल निकालने गये तभी उन्होंने इन बमों को पुआल के उक्त ढेर में एक थैले में रखा हुआ पाया. सर्वजीत ने बताया कि देवनंदन ने पुलिस को सूचित किया कि उसके पुआल के ढेर में किसी ने बम रख दिए हैं. इसके बाद पुलिस ने बमों को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










