नाटक कैंडल मार्च को मंच पर किया जीवंत
Updated at : 21 Feb 2020 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : आइटीआइ सभागार में सांस्कृतिक विकास केंद्र द्वारा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन कुंदन वर्मा निर्देशित नाटक कैंडल मार्च की प्रस्तुति की गयी. नाटक की प्रस्तुति शशि सरोजिनी रंगमंच सेवा संस्थान सहरसा ने की. नाटक के माध्यम से महिलाओं पर लगातार हो रहे विभिन्न अपराधों को दर्शाया गया था. नाटक में अपने […]
विज्ञापन
बेगूसराय : आइटीआइ सभागार में सांस्कृतिक विकास केंद्र द्वारा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन कुंदन वर्मा निर्देशित नाटक कैंडल मार्च की प्रस्तुति की गयी. नाटक की प्रस्तुति शशि सरोजिनी रंगमंच सेवा संस्थान सहरसा ने की. नाटक के माध्यम से महिलाओं पर लगातार हो रहे विभिन्न अपराधों को दर्शाया गया था. नाटक में अपने ही प्रेमी द्वारा खुद तथा प्रेमी के दोस्तों के साथ मिल कर गैंग रेप की घटना की शिकार एक पीड़िता की मानसिक पीड़ा का चित्रण किया गया था.
लड़की धोखा खाने के बाद दुनिया से तंग आकर आत्महत्या कर लेती है. नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में मेघा कुमारी, निभास किंग, एंकर शुभम कुमार, रजनीश कुमार, सपन कुमार, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, मनीष कुमार, आशीष किंग, और लेखक रितेश परमार की भूमिका सराहनीय रही. इसके पूर्व नाटक का उद्घाटन डॉ रंजन कुमार चौधरी, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार सिंह, चित्रकार सीताराम शर्मा, संस्था के सचिव रोशन कुमार गौतम ने संयुक्त रूप से किया.
मौके पर डॉ रंजन कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सोच में परिवर्तन लाने के लिए जरूरी है. संजय कुमार सिंह ने कहा कि व्यस्तता के दौर में भी इस तरह का आयोजन करना एक चुनौती भरा कार्य है. इस अवसर पर सांस्कृतिक विकास के केंद्र के सचिव रोशन कुमार गौतम ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया. मौके पर फेस्टिवल डायरेक्टर सचिन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




