ePaper

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने की बेगूसराय जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Updated at : 21 Sep 2019 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने की बेगूसराय जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

बेगूसराय : भाजपा सांसद सह केंद्रीय मंत्रीगिरिराजसिंह ने बेगूसराय जिले को सुखा ग्रस्त घोषित करने की मांगराज्य सरकार से की है. जिस पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह द्वारा यह बयान दिया गया कि गिरिराज सिंह की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. सरकार सकारात्मक रूप से विकास कार्य में […]

विज्ञापन

बेगूसराय : भाजपा सांसद सह केंद्रीय मंत्रीगिरिराजसिंह ने बेगूसराय जिले को सुखा ग्रस्त घोषित करने की मांगराज्य सरकार से की है. जिस पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह द्वारा यह बयान दिया गया कि गिरिराज सिंह की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. सरकार सकारात्मक रूप से विकास कार्य में लगी है.

इस पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वशिष्ट नारायण सिंह हमारी बातों को हल्का में लें, मैं उन्हें क्यों कहूंगा कि हमारी बातों को आप गंभीरता से लें. पर बेगूसराय जिले के सांसद होने के नाते मैं यह बात वशिष्ट नारायण जी से नहीं, जदयू से नहीं, बल्कि सरकार से कहना चाहता हूं कि बेगूसराय जिले के शामहो, साहेबपुरकमाल, मटिहानी, बलिया, बछवाड़ा बाढ़ की तबाही से जूझ रहा है और सभी स्थानों पर वर्षा नहीं होने के कारण फसल सुख गया है. इसलिए बेगूसराय के किसानों के हित के लिये सरकार जो अन्य जिलों के किसानों को सहायता दे रही है वही सहायता बेगूसराय जिले को भी मिले. क्योंकि, हम दोनों साथ ही सरकार में काम कर रहे हैं.

भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ वैसे जिले भी हैं जहां बेगूसरायजिले से ज्यादा बारिश हुई है. पर उसे सूखाग्रस्त घोषित किया गया तो बेगूसराय को क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि यदि यह पब्लिसिटी है, तो मुझे मुबारक है कि मैं किसानों की पब्लिसिटी बढ़ाते रहूंगा यदि यहां के किसानों को सूखाग्रस्त नहीं मिला तो मैं आवाज उठाते रहूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन