अमृतसर से बरौनी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सिवान और छपरा के यात्रियों के लिए गुड न्यूज

अमृतसर से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी
Amritsar Barauni Special Train: अमृतसर से बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन सिवान और छपरा होकर गुजरेगी. इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट और आरामदायक सफर में काफी राहत मिलने वाली है.
Amritsar Barauni Special Train: गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अमृतसर से बरौनी के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे बिहार और पंजाब के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. यह ट्रेन सिवान और छपरा होते हुए चलेगी, जिससे इस इलाके के लोगों को सीधा फायदा होगा.
ट्रेन के बारे में जानिये
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) अशोक कुमार ने बताया कि यह ट्रेन अमृतसर से 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी. बरौनी से यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को चलेगी. इस दौरान कुल 13 चक्कर लगाए जाएंगे. इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रा आसान हो जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
टाइम-टेबल जानें
ट्रेन संख्या 04610 अमृतसर-बरौनी स्पेशल रात 8:10 बजे अमृतसर से खुलेगी और जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा और गोरखपुर स्टेशन से गुजरते हुए दूसरे दिन शाम 7:22 बजे सिवान पहुंचेगी. इसके बाद छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए तीसरे दिन 2:10 बजे बरौनी पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 04609 बरौनी से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और सिवान से करीब 11:47 बजे गुजरेगी. इसके बाद रास्ते में कई स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 1:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं. इसमें एसी और स्लीपर के साथ सामान्य डिब्बे भी शामिल हैं. इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक बनेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार
पटना में कुछ घंटों में दो मर्डर, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, क्या है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




