दरभंगा लूट के बाद एसटीएफ का एक्शन, बेगूसराय में एनकाउंटर, गोली लगने से एक बदमाश घायल

Updated:
विज्ञापन

एसटीएफ (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Bihar STF Action: दरभंगा में ज्वेलरी लूट के बाद बेगूसराय में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक आरोपी घायल हुआ और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब फरार अपराधियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

विज्ञापन

Bihar STF Action: बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. यह कार्रवाई दरभंगा में एक दिन पहले हुई बड़ी ज्वेलरी लूट की घटना के बाद की गई. दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश और गहनों की लूट हुई थी. इसके बाद पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी.

सूचना मिली कि इस लूटकांड से जुड़े कुछ बदमाश बेगूसराय के मंसूरचक थाना इलाके के नारायण चौक के पास छिपे हुए हैं. बिहार एसटीएफ की टीम जैसे ही वहां पहुंची और छापेमारी शुरू की, बदमाशों ने पुलिस को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. खुद को बचाने के लिए पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई घंटों तक चली मुठभेड़

यह मुठभेड़ सुबह करीब 10 बजे के बाद शुरू हुई और कई घंटों तक चलती रही. इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी. पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ लिया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गैंग के बारे में जानकारी मिल सके.

जानकारी के मुताबिक, लूट के बाद बदमाश भागते हुए अलग-अलग जगहों पर छिप गए थे. कुछ घरों और खेतों में छिपे हुए थे, जहां से उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस को शक है कि इस गिरोह के कुछ और सदस्य आसपास के इलाकों में छिपे हो सकते हैं. दशरथपुर इलाके में भी बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिल रही है.

फिलहाल पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा और सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन