बेगूसराय को CM नीतीश की 330 करोड़ की सौगात, कैंपा कोला फैक्ट्री की रखी नींव, विरोधियों पर बरसे

Updated at : 14 Mar 2026 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Samriddhi Yatra

नीतीश कुमार

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन बेगूसराय में विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी गई. अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 330 करोड़ रुपये की 402 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने औद्योगिक इकाइयों का अवलोकन भी किया और राज्य में विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.

विज्ञापन

Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन बेगूसराय में विकास की बड़ी लहर देखने को मिली. औद्योगिक राजधानी के रूप में मशहूर बेगूसराय को सीएम ने 330 करोड़ रुपये की 402 विकास योजनाओं का उपहार दिया.

गांधी मैदान से लेकर बियाडा कैंपस तक, हर तरफ मुख्यमंत्री के स्वागत में उत्साह दिखा. सीएम ने न केवल अरबों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, बल्कि बहुप्रतीक्षित ‘कैंपा कोला’ फैक्ट्री की आधारशिला रखकर जिले के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने का संकल्प भी दोहराया.

हेलीपैड पर मची अफरा-तफरी

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा और तैयारियों का अंतिम जायजा लिया जा रहा था. इसी दौरान एक बैल अचानक हेलीपैड के अंदर पहुंच गया. बैल को देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन बैल ने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा दिया. कुछ देर तक पूरा इलाका अफरा-तफरी के माहौल में बदल गया.

बैल लगातार इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. कुछ देर बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बैल को हेलीपैड परिसर से बाहर खदेड़ा गया.

लालू परिवार पर सीधा हमला

बेगूसराय की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले राज्य में लोगों को सुरक्षा का भरोसा नहीं था. उस समय अपराध और डर का माहौल था, जिसके कारण लोग शाम होते ही घरों से निकलने से कतराते थे, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने के बाद कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और आज राज्य में स्थिति काफी बदल चुकी है.

उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों में हिंदू-मुस्लिम दंगे आम बात थी, लेकिन उन्होंने सत्ता संभालते ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई और बाद में मंदिरों की भी बाउंड्री बनवाई. सीएम ने दावा किया कि उनकी इन कोशिशों की वजह से ही आज बिहार के हर कोने में शांति है और झगड़े-झंझट पूरी तरह बंद हो गए हैं.उन्होंने बताया कि अब गांव-गांव सड़कों से जुड़ चुके हैं और बिहार का कोई भी कोना अब पटना से कुछ ही घंटों की दूरी पर है.

बेगूसराय में विकास योजनाओं की झड़ी

समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 330 करोड़ रुपये की 402 परियोजनाओं की शुरुआत की. इनमें 118.67 करोड़ रुपये की 190 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 211.97 करोड़ रुपये की 212 योजनाओं का उद्घाटन हुआ.

इन योजनाओं में सड़क, आधारभूत ढांचा, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

CM नीतीश ने फैक्ट्रियों का अवलोकन किया. बेगूसराय के बाद CM शेखपुरा जाएंगे फिर यहां से पटना लौटेंगे.

Also Read: सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन, बेगूसराय-शेखपुरा को देंगे करोड़ों का गिफ्ट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन