VIDEO : बिहार पुलिस के जवान ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट, दोनों की मौत
Author करुणा तिवारी
Updated:
विज्ञापन
पटना के दानापुर में बिहार पुलिस के जवान ओमचंद्र ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
पटना के दानापुर स्थित नासरीगंज की मिथिला कॉलोनी में बिहार पुलिस के जवान ओमचंद्र उर्फ सोनू ने अपनी सर्विस पिस्तौल से बहन पार्वती कुमारी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से सर्विस पिस्तौल, गोलियां और खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक समस्या और पार्वती की मानसिक स्थिति से जुड़ी बातें सामने आई हैं, हालांकि घटना की पूरी वजह की जांच अभी जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें