बाढ़-बख्तियारपुर में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान 11 डूबे, 4 को बचाया, एक का शव बरामद, 6 की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान लोग डूबे

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान पटना जिले में गंगा नदी में 11 लोग डूबे. 4 को सुरक्षित निकाला गया, 6 की तलाश जारी. एक शव बरामद, परिवारों में मातम.

विज्ञापन

People Drowned During Karma Puja immersion : (जयमणि की रिपोर्ट) पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए. बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में भाई-बहन समेत कुल 11 लोग गंगा नदी में डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि सात लोग नदी में डूब गए. इनमें एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है और छह लोगों की तलाश जारी है. घटना के बाद कई परिवारों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

बाढ़ के पोस्ट ऑफिस घाट पर दो युवक डूबे

बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे तीन युवक गंगा नदी में डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने इनमें से एक युवक को बचा लिया, जबकि दो युवक नदी में डूब गए. डूबने वाले दोनों युवकों की पहचान गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार, 10 वर्ष, पिता प्रेम पंडित और सुजीत कुमार, 15 वर्ष, पिता बबलू चौधरी के रूप में हुई है.

मनेर में गंगा नदी में सात लोग डूबे, चार को बचाया गया, तीन लापता

पीयूष की मां पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को मूर्ति विसर्जन के लिए भेजा था. उसके पिता भी पीछे से गंगा घाट जा रहे थे. इसी दौरान पीयूष का दोस्त भी मूर्ति विसर्जन के लिए वहां पहुंचा. मूर्ति विसर्जन के बाद सभी स्नान करने लगे. इसी दौरान तीन युवक डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने एक युवक को बचा लिया, लेकिन पीयूष नदी में डूब गया.

Image

रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा

अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने बताया कि दो युवक गंगा नदी में डूबे हैं. मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गयी है और स्थानीय गोताखोर भी दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं.

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से बहन को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट,पटना में डबल डेथ

अथमलगोला में भाई-बहन लापता

अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर 9 में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान भाई-बहन गंगा नदी में डूब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है.

Image

बख्तियारपुर में छह युवक डूबे, एक का शव मिला

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान छह युवक डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को बचा लिया, जबकि तीन युवक नदी में समा गए. इनमें देदौर गांव के साहिल कुमार, पिता रामेश्वर मोची का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं गोलू कुमार, पिता अनिल कुमार और बलवीर कुमार, पिता निर्मल मोची की तलाश जारी है.

थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि छह युवक मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे. इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो युवकों की तलाश की जा रही है. मामले की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गयी है और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. फिलहाल तीनों थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में डूबे लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है.

पटना के गोलघर चौराहे के पास नाले से पुलिसकर्मी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन