मनेर में गंगा नदी में सात लोग डूबे, चार को बचाया गया, तीन लापता
घटनास्थल पर पुलिस और लोगो की भीड़
मनेर में कर्मा पूजा के बाद गंगा नदी में नहाने गईं 7 महिलाएं डूब गईं. 4 को बचाया गया, 3 लापता हैं. पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही है.
Maner Seven People Drowned In Ganga : मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गंगा घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद हादसा हो गया. पूजा के बाद झुर-मुर नदी में बहाने के लिए पहुंचीं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने लगीं. स्थानीय लोगों और नाविकों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन लोग गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गंगा नदी में डूबकर लापता होने वालों की पहचान हल्दी छपरा सात आना गांव की रहने वाली संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी के रूप में की गई है.

नहाने के दौरान तेज बहाव में डूबने लगीं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कर्मा-धर्मा पूजा के समापन के बाद सात की संख्या में महिलाएं, किशोरियां और युवतियां कास के झुर-मुर को नदी में बहाने के लिए हल्दी छपरा गंगा घाट पहुंची थीं.

झुर-मुर को नदी में बहाने के बाद सभी गंगा नदी में नहाने लगीं. इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से सभी डूबने लगीं. आसपास मौजूद लोगों और नाविकों ने तुरंत मदद शुरू की.
चार को बचाया गया
लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चार महिलाओं और युवतियों को नदी से बाहर निकाल लिया. वहीं, तीन लोग तेज बहाव में बह गए और उनका अब तक पता नहीं चल सका है.

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से बहन को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट,पटना में डबल डेथ
गांव में जुटी लोगों की भीड़
घटना की जानकारी मिलने के बाद लापता लोगों के परिवार में कोहराम मच गया. परिजन और ग्रामीण गंगा घाट की ओर पहुंचने लगे. घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों की भीड़ जुट गई.
लोग लापता तीनों लोगों की तलाश को लेकर मौके पर मौजूद हैं. गंगा नदी में तेज बहाव होने के कारण उनकी तलाश में परेशानी की बात सामने आ रही है.
मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 इमरजेंसी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल गंगा नदी में डूबकर लापता हुए तीनों लोगों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद हल्दी छपरा और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है.
पटना में देश के बड़े हवाला रैकेट का खुलासा! 30 लाख कैश बरामद,गुजरात के 3 कारोबारी अरेस्ट,सामने आया अरबों का कनेक्शन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए