औरंगाबाद के हसपुरा में पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, करमा पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसपुरा के डुमरा गांव में करमा पर्व के दौरान 13 वर्षीय किशोरी शारदा की डूबने से मौत हो गई. यह दुखद घटना गांव में मातम पसर गई, पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं.

विज्ञापन

aurangabad news: करमा पर्व की खुशियों के बीच हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव में एक हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया. मंगलवार की देर शाम गांव के पोखर में स्नान करने गई 13 वर्षीय किशोरी शारदा कुमारी की डूबने से मौत हो गई. मृतका गांव निवासी संजय साव की पुत्री थी. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शारदा कुमारी करमा पर्व को लेकर मंगलवार की देर शाम गांव के पोखर में स्नान करने गई थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. किशोरी को पानी में डूबते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पोखर से बाहर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल हसपुरा ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

अस्पताल पहुंचते ही मचा कोहराम

शारदा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. करमा पर्व की तैयारी और खुशियों के बीच अचानक हुई इस अनहोनी से परिवार में मातम पसर गया. जिस घर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल था, वहां देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई. घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं. ग्रामीणों के बीच किशोरी की असमय मौत को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया. घटना के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में ग्राम कचहरी डुमरा के सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव ने भी सहयोग किया.

जानकारी मिलते ही श्याम किशोर यादव रेफरल अस्पताल हसपुरा पहुंचे. उन्होंने थानाध्यक्ष एवं चिकित्सा पदाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजने की व्यवस्था में भी मदद की.

गांव में पसरा मातम

डुमरा गांव में किशोरी की मौत के बाद शोक का माहौल है. ग्रामीण इस घटना से मर्माहत हैं. करमा पर्व के अवसर पर हुई इस दुखद घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है. कम उम्र में शारदा की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन