औरंगाबाद में जमुई घटना के विरोध में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, चार-पांच आरोपित अब भी फरार
जमुई की घटना के विरोध में औरंगाबाद में कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली निकाली. छात्राओं से बदसलूकी के खिलाफ प्रदर्शन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग.
Aurangabad News: 19 सितंबर को जमुई जिले में कोचिंग से घर लौट रहे दसवीं कक्षा की छात्राओं के साथ कथित बदसलूकी, मारपीट और छेड़खानी की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जनाक्रोश रैली निकाली. जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में निकली रैली अनुग्रह स्मारक से होते हुए रमेश चौक पहुंची, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया.
इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना से बिहार की कानून-व्यवस्था और खासकर महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रदेश के सभी जिलों और प्रखंडों में विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया था. जिलाध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर और निंदनीय है.
चार-पांच अन्य आरोपी अभी भी फरार
उन्होंने कहा कि घटना में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि चार-पांच अन्य आरोपित अभी फरार हैं.
फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी.
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा कथित दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और छात्रा के साथ उत्पीड़न बेहद गंभीर मामला है. ऐसे मामलों में आरोपितों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.
धरना-प्रदर्शन में शामिल लोग
धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलू दुबे, प्रखंड अध्यक्ष इरफान अंसारी, संजीव सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र पासवान, महेंद्र यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव मजदूर संघ प्रदीप सिंह, जम्होर मुखिया बृज किशोर शर्मा, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, फुलवंती देवी, उदय पासवान, अजय कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, जिन्ना कुरैशी, शाहनवाज आलम, विजय शंकर पांडेय, रत्नाकर सिंह, अक्षय पासवान, विकास कुमार सिंह, बिजौली नरेश यादव, नवीन कुमार शर्मा, राकेश सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए