EOU Raid In Patna: 4.70 करोड़ का साम्राज्य, फ्लैट, जमीन, बैंक बैलेंस... जानिए GM कमलेश के ठिकानों से EOU को और क्या-क्या मिला
जीएम कमलेश कुमार और ईओयू की छापेमारी की तस्वीर
EOU Raid In Patna: बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जेनरल मैनेजर कमलेश कुमार के चार ठिकानों पर ईओयू की रेड पड़ी. छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और संपत्ति की जानकारी मिली. इसके साथ ही जेनरल मैनेजर के बैंक अकाउंट को भी फ्रीज किया गया.
EOU Raid In Patna: बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में मंगलवार को बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जेनरल मैनेजर कमलेश कुमार के ठिकानों पर ईओयू ने छापेमारी की. टोटल 4 ठिकानों को ईओयू की टीम ने खंगाला. इस दौरान कई दस्तावेज और संपत्ति खुलासा हुआ. कमलेश कुमार ने 21 साल की नौकरी में काली कमाई का साम्राज्य खड़ा कर लिया.
4.70 करोड़ के फ्लैट और जमीन के दस्तावेज
छापेमारी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि जेनरल मैनेजर को सेवाकाल में वेतन मद में 2.28 करोड़ रुपए मिले. लेकिन छापेमारी के दौरान जीएम के ठिकानों से लगभग 4.70 करोड़ के फ्लैट और जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए. कमलेश कुमार ने अपने परिवार के लोगों पत्नी, भाई, खुद के नाम पर और पत्नी के भाई तक के नाम पर जमीन और फ्लैट खरीदे.
जंदाहा, पटना और नोएडा में फ्लैट
यह भी जानकारी सामेन आई कि उनका जंहादा में 12 प्लॉट है. पटना के एसके पुरी और राजीव नगर में मकान और दुकान और नोएडा में भी फ्लैट है. उन्होंने नौकरी करते हुए ही दो लोगों मीरा कुमारी और सौरभ कुमार के नाम पर भागलपुर में जमीन भी खरीदी थी. लेकिन करीब 7 लाख रुपये में उसे 2018 में बेच दिया था. इसके बाद खुद और मीरा कुमारी के नाम से पटना में जो जमीन खरीदी थी, उसे 2021 में लाखों की कीमत पर बेच दी.
बैंक अकाउंट के डिटेल्स
ईओयू की छापेमारी के दौरान बैंक डिटेल्स भी सामने आए. सैलेरी खाते में तो सिर्फ 36 हजार रुपये की जानकारी सामने आई. लेकिन पीपीएफ खाते में 9.74 लाख जमा हैं. इतना ही नहीं 22 बैंक खातों में करीब 22.86 लाख रुपये जमा है. इसके अलावा करीब 35 लाख रुपये का लोन भी है. बैंक से जुड़े डिटेल्स सामने आने के बाद अकाउंट को फ्रीज किया जा रहा है.
ये जानकारी भी आई सामने
साथ ही नोएडा में 35 लाख का फ्लैट, एसकेपुरी के मनमोहन अपार्टमेंट में 83 लाख का फ्लैट, राजीव नगर में 1.20 करोड़ का मकान, 2 दुकानें, जंदाहा में 80 लाख का मकान, पटना में 1.56 करोड़ की जमीन, परिजनों के नाम पर जमीन, इनोवा कार और लगभग 1.44 करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली. इस तरह से 21 साल की नौकरी में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया गया.
कमलेश कुमार पर लगा था आरोप
कमलेश कुमार पर अपनी ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से लगभग 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था. यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 103.30 प्रतिशत अधिक बताई गई. ऐसे में मंगलवार की सुबह कमलेश कुमार से जुड़े चार जगहों पर अलग-अलग टीमों की ओर से तलाशी शुरू की गई.
इन 4 जगहों पर हुई छापेमारी
वैशाली के जंदाहा थाना इलाके के पैतृक आवास
पटना के एसके पुरी के मनमोहन अपार्टमेंट का फ्लैट
राजीव नगर रोड नंबर-25सी का मेघा बिल्डिंग
बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड स्थित महाप्रबंधक का कार्यालय कक्ष
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए