वाहन की ठोकर से एक की गयी जान, दूसरा जख्मी
Updated at : 05 Jul 2019 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार घायल को निजी अस्पताल इलाज के लिए जाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.मृत युवक की […]
विज्ञापन
बेगूसराय : सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार घायल को निजी अस्पताल इलाज के लिए जाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर हर्रख निवासी मदन शर्मा के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी. जबकि घायल की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गयी.
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिथुन एवं सोनू किसी जरूरी कार्य के लिए जीरोमाइल गये हुए थे. वापस अपने घर लौटने के क्रम में सिंघौल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये.घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मिथुन की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




