युवक के खाते से उड़ाये 50 हजार रुपये, केस

Updated at : 02 Jul 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
युवक के खाते से उड़ाये 50 हजार रुपये, केस

बिहिया : साइबर अपराधियों द्वारा नये-नये तरीकों को इजाद कर लोगों के खातों से लगातार पैसे उड़ाये जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे ही एक नये मामले में साइबर अपराधियों द्वारा आरा में रहकर पढ़ाई करनेवाले एक छात्र को मात्र 100 रुपये में मूवी टिकट देने का ऑफर देकर छात्र […]

विज्ञापन

बिहिया : साइबर अपराधियों द्वारा नये-नये तरीकों को इजाद कर लोगों के खातों से लगातार पैसे उड़ाये जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे ही एक नये मामले में साइबर अपराधियों द्वारा आरा में रहकर पढ़ाई करनेवाले एक छात्र को मात्र 100 रुपये में मूवी टिकट देने का ऑफर देकर छात्र के खाते से लगभग 50 हजार रुपये उड़ा लिये जाने को लेकर बिहिया थाने में सोमवार की शाम प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्राथमिकी में शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी पंचम पांडेय के पुत्र कौशल कुमार पांडेय ने कहा है कि उसके मोबाइल पर 9170921763 नंबर से फोन आया. कॉल करनेवाले ने कहा कि उसे मात्र 100 रुपये के शुल्क पर मूवी का टिकट मिलेगा. कॉल करनेवाले ने छात्र के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और बोला कि इसे भर कर उसके मोबाइल पर भेजों.
छात्र का कहना है कि लिंक पर खुले पेज पर अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर भरने के दौरान ही उसके बिहिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एकाउंट से 49300 रुपये निकल गये. खाते से रुपये निकलते ही कॉल करनेवाले ने अपना फोन काट दिया, जिसके बाद छात्र को साइबर अपराधियों का शिकार बनने की जानकारी मिली. थानाध्यक्ष मो. शहूद अख्तर अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन