ePaper

हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 13 Jun 2019 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर बाइपास के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से पुल पार कर रहे […]

विज्ञापन

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर बाइपास के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से पुल पार कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया और पुल के बगल में गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिर गये, जिससे घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी . बाद में प्रशासन ने घायल युवक को निकाल कर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. वहीं युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आनंदपुर वार्ड 26 निवासी दयानंद दास का 28 वर्षीय पुत्र साहिल गुप्ता के रूप में की गयी. बताया जाता है कि उक्त युवक की शादी चार साल पहले हुई थी.
परिजनों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सुहृद नगर में मोबाइल की दुकान चलाता था. मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे दोस्त घर से बुलाकर ले गया. उसके बाद घटना कैसे हुई पता नहीं. बताया जा रहा है कि उक्त युवक पेट्रोल लेकर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और गड्ढे में गिर गयी. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन