ePaper

बस की चपेट में आने से दादी की मौत, पोता जख्मी

Updated at : 11 Jun 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से दादी की मौत, पोता जख्मी

नावकोठी : थाना क्षेत्र के पीरनगर गम्हरिया के पोहल मुसहरी गांव में बस की ठोकर से लगभग 45 वर्षीया महिला शांति देवी की मौत हो गयी. वहीं उसका ढाई वर्ष का पोता लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार की है. मृतक महिला दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रही थी. इसी […]

विज्ञापन

नावकोठी : थाना क्षेत्र के पीरनगर गम्हरिया के पोहल मुसहरी गांव में बस की ठोकर से लगभग 45 वर्षीया महिला शांति देवी की मौत हो गयी. वहीं उसका ढाई वर्ष का पोता लवकुश गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार की है. मृतक महिला दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान पहसारा से तीव्र गति से आ रही बस ने उसे ठोकर मार दी और घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

उसका पोता भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके पति डोमन सदा ने बताया कि बस बेगूसराय से आ रही थी जो काफी तेज गति से चल रही थी. सड़क पार करने के दौरान उसकी पत्नी और पोते को ठोकर लगी, जिससे पत्नी की मौत मौके पर ही हो गयी और पोते का पैर फ्रैक्चर हो गया.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बखरी-पहसारा पथ को पोहल मुसहरी के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. वे पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे. इससे आवागमन बाधित हो गया. वाहनों की लंबी कतार पोहल पुल के दोनों तरफ लग गयी. यात्रियों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
पति डोमन सदा के अलावा पुत्र मिथुन सदा, शत्रुघ्न सदा, पुत्रियों में दायवती कुमारी, गंगिया देवी और जयंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना पाकर बीडीओ नावकोठी निरंजन कुमार, थानाध्यक्ष नावकोठी, शशि कुमार सहित प्रशासन के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया. करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हटा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन