बेगूसराय : बेगूसराय में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के िलए काम करें
Updated at : 11 Jun 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय दौरे के क्रम में बरौनी रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिफाइनरी की प्रगति के बारे में जानकारी ली. बरौनी रिफाइनरी की कार्यपालक निदेशक शुक्ला मिस्त्री ने मानस बरा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में श्री […]
विज्ञापन
बेगूसराय : भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय दौरे के क्रम में बरौनी रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिफाइनरी की प्रगति के बारे में जानकारी ली. बरौनी रिफाइनरी की कार्यपालक निदेशक शुक्ला मिस्त्री ने मानस बरा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में बरौनी रिफाइनरी
टाउनशिप में श्री कृष्ण सिंह गोलंबर पर मंत्री का स्वागत किया. मंत्री ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. इसके बाद वे कार्यपालक निदेशक और मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के साथ रिफाइनरी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की. अधिकारियों को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल्स इकाई के पहलुओं को समझने की इच्छा व्यक्त की.
बैठक में बरौनी और बेगूसराय में संचालित डेयरी समितियों पर विस्तृत चर्चा के दौरान, बरौनी डेयरी (सुधा) के प्रबंध निदेशक सुनील रंजन मिश्र भी उपस्थित थे. मंत्री श्री सिंह ने बेगूसराय में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया.
रिफाइनरी गेस्ट हाउस में मंत्री श्री सिंह के लिए बरौनी रिफाइनरी की आगामी परियोजनाओं और सीएसआर पहलों पर एक विस्तृत प्रस्तुति का आयोजन किया गया. नितेंद्र देवांगन, सीटीएसएम ने बीआर विस्तार परियोजना के तहत स्थापित किये जाने वाले पॉलीप्रोपलीन यूनिट पर विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुति दी. श्री सिंह ने कहा कि 9 एमएमटीपीए और पॉलीप्रोपलीन इकाई के चालू होने के साथ, इंडियन ऑयल की अगली जिम्मेदारी रिफाइनरी के लिए विकास के अगले चरण के निर्माण के लिए इस क्षेत्र में विकास का वातावरण तैयार करना होगा.
उन्होंने बरौनी रिफाइनरी द्वारा बेगूसराय के 9 गांवों में आरओ प्लांट लगाने, रिफाइनरी के अंदर सौर प्रणाली की स्थापना, स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूलों में शौचालयों का निर्माण, गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं और कौशल विकास केंद्र द्वारा स्वरोजगार के लिए बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के प्रयासों की सराहना की. एके तिवारी, सीजीएम, एचयूआरएल ने एचयूआरएल ने बरौनी में चल रहे विकास कार्याें पर प्रस्तुति दी. उक्त बातों की जानकारी बरौनी रिफाइनरी की प्रबंधक(सीसी) अंकिता श्रीवास्तव ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




