बेगूसराय के तेघड़ा में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

घटनास्थल की तस्वीर
Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना इलाके के पकठौल गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक बगीचे में आम के पेड़ से 59 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका मिला. मृतक की पहचान पकठौल वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय देवू महतो के पुत्र महेंद्र महतो के रूप में की गई है.वह पेशे से दुहाब का काम करते थे.
Begusarai News: (विपिन कुमार मिश्र) बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना इलाके के पकठौल गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई. जब एक बगीचे में आम के पेड़ से 59 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका मिला.
मृतक की पहचान पकठौल वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय देवू महतो के पुत्र महेंद्र महतो के रूप में की गई है.वह पेशे से दुहाब का काम करते थे.
घटना पर परिजनों ने क्या कहा?
परिजनों के मुताबिक महेंद्र महतो सोमवार रात गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर सोने गए थे. लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटे. मंगलवार सुबह गांव का एक व्यक्ति शौच के लिए बगीचे की ओर गया, जहां आम के पेड़ से शव लटका देख उसके होश उड़ गए. ग्रामीण की सूचना पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
धोती से गले में फंदा लगा शव पेड़ में टंगा मिला
घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
उनका कहना है कि मृतक के पैर,ठेहुना और हाइड्रोसील के पास जख्म के निशान मिले हैं. परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पहले हत्या की और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए उनकी ही धोती से गले में फंदा लगाकर शव को पेड़ से टांग दिया.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.तेघड़ा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










