Begusarai News: यूपी में मजदूरी करने गए 18 वर्षीय युवक की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Begusarai News: बेगूसराय के युवक की उत्तर प्रदेश में संदिग्ध मौत,गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम जानिए पूरी खबर नीचे
Begusarai News: बेगूसराय के युवक की उत्तर प्रदेश में संदिग्ध मौत,गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम जानिए पूरी खबर नीचे
Begusarai News: (राजेश कुमार) बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पूर्वी पंचायत के योगीडीह गांव में मंगलवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब उत्तर प्रदेश के इटावा से एक मजदूर युवक का शव एम्बुलेंस से उसके गृह जिला पहुंचा. शव के पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक की पहचान योगीडीह वार्ड संख्या 13 निवासी रामकुमार यादव के करीब 18 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार के रूप में हुई है.
कम उम्र में गया था कमाने, शव बनकर लौटा
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इंदल बेहद गरीब परिवार से था और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने व रोजी-रोटी कमाने के लिए कम उम्र में ही उत्तर प्रदेश गया हुआ था. बताया जा रहा है कि गत 17 मई को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र में किसी आपसी विवाद के बाद इंदल कुमार ने आम के पेड़ से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. किसी ने यह नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बनने गया युवक इस तरह कफन में लिपटे शव बनकर लौटेगा.
गांव में पसरा सन्नाटा, उच्च स्तरीय जांच की मांग
मंगलवार को जैसे ही एम्बुलेंस से युवक का शव गांव पहुंचा, घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां, पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर जुट गई है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मौत की वजहों को लेकर गहरा सस्पेंस बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर इस मामले की गहराई से जांच कराई जाए, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










