प्लस टू विद्यालयों में नहीं हो रही इंटर की पढ़ाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 5:56 AM
विज्ञापन
गढ़पुरा : प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों विद्यालयों को अपग्रेड कर प्लस टू का दर्जा तो दिया गया है लेकिन छात्रों की पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था नहीं है. प्रोजेक्ट राम नारायण सिंह बालिका प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय को छोड़ कर शेष सभी विद्यालयों में पढ़ाई के लिए शिक्षकों की उपलब्धता नहीं हो पायी है. प्रखंड […]
विज्ञापन
गढ़पुरा : प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों विद्यालयों को अपग्रेड कर प्लस टू का दर्जा तो दिया गया है लेकिन छात्रों की पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था नहीं है. प्रोजेक्ट राम नारायण सिंह बालिका प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय को छोड़ कर शेष सभी विद्यालयों में पढ़ाई के लिए शिक्षकों की उपलब्धता नहीं हो पायी है.
प्रखंड क्षेत्र में वर्ष 2008 में ही कुल पांच उच्च विद्यालयों को प्लस टू का दर्जा दिया गया. इन विद्यालयों में विद्यालय भवन भी विभागीय देखरेख में बनवाये गये. जहां बच्चों को पठन-पाठन के लिए कंप्यूटर व्यवस्था के साथ-साथ अन्य विषयों के लिए वर्ग कक्ष व संसाधन भी उपलब्ध कराये गये. लेकिन इन विद्यालयों में अब तक शिक्षक उपलब्ध नहीं कराये जाने से प्लस टू की पढ़ाई अब तक प्रारंभ नहीं की गयी है.
इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में एक -एक मिडिल स्कूल को हाइ स्कूल का दर्जा भी सरकार के आदेशानुसार दिया. नियमानुसार बच्चों के आगे की पढ़ाई की व्यवस्था शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों की दी गयी. लेकिन दुर्भाग्य इन उच्च विद्यालयों में भी है कि अब तक मध्य विद्यालय से हाइस्कूल में परिणत इन विद्यालयों में भी एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं कराये गये.
इतना ही नहीं अगर प्रखंड क्षेत्र के कुछ उच्च विद्यालयों शिक्षक उपलब्ध भी हैं तो सिर्फ नाम मात्र के , जहां सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं. जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र- छात्राओं का शिक्षण व्यवस्था भगवान भरोसे ही है. वहीं, इस स्थिति को लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी है.
प्लस टू विद्यालय का हाल
- प्रखंड क्षेत्र में वर्ष 2008 में ही पांच उच्च विद्यालयों को दिया गया था प्लस टू का दर्जा
- इन विद्यालयों में अब तक उपलब्ध नहीं कराये गये हैं शिक्षक
- प्लस टू की पढ़ाई के लिए लाखों खर्च कर बनाये गये कमरे
- नवनिर्मित भवन हो रहे हैं जंगल में तब्दील
- तकनीकी शिक्षा के लिए लगाये गये थे दर्जनों कंप्यूटर
- कंप्यूटर शिक्षक तक की नहीं हुई बहाली
- धूल फांक रहे हैं नये-नये दर्जनों कंप्यूटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










