गिरफ्तार चोर को पुलिस ने फरीदपुर ओपी से ही छोड़ा
Updated at : 27 Mar 2019 5:46 AM (IST)
विज्ञापन

जमालपुर : बिहार पुलिस के महानिदेशक बार-बार अपने अधिकारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग और निष्ठावान बनने की नसीहत देते हैं. वहीं दूसरी ओर गाय चोरी के मामलेमें पुलिस ने जिस व्यक्ति को गाय सहित उसके घर से पकड़ कर हिरासत में लिया. उसे बगैर कार्रवाई के ही छोड़ भी दिया. मामला जमालपुर थाना […]
विज्ञापन
जमालपुर : बिहार पुलिस के महानिदेशक बार-बार अपने अधिकारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग और निष्ठावान बनने की नसीहत देते हैं. वहीं दूसरी ओर गाय चोरी के मामलेमें पुलिस ने जिस व्यक्ति को गाय सहित उसके घर से पकड़ कर हिरासत में लिया. उसे बगैर कार्रवाई के ही छोड़ भी दिया.
मामला जमालपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर ओपी का है. जानकारी के अनुसार, ओपी क्षेत्र के फरीदपुर निवासी चंद्रशेखर झा के घर उसका पड़ोसी तनिक यादव का पुत्र अनिल यादव हथियार सहित चोरी की नीयत से प्रवेश कर गया. परंतु घरवालों के जगने के कारण वह वहां से फरार हो गया. इस बीच शोर सुनकर मोहल्ले वाले एकत्रित हुए, तब पीड़ित व्यक्ति को पता चला कि उसकी गाय उसके बथान पर नहीं है.
उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची. पीड़ित व्यक्ति के बताने पर आरोपित के घर में बंधी चोरी की गाय बरामद की गई और इसके साथ ही आरोपित व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर ओपी लाया गया. उक्त आरोपित को फरीदपुर ओपी से ही छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




