बलिया में प्रशासन ने हटाये राजनीतिक पार्टियों के बैनर -पोस्टर

Updated at : 12 Mar 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
बलिया में प्रशासन ने हटाये राजनीतिक पार्टियों के बैनर -पोस्टर

बलिया : रविवार की शाम चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा किये जाने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने पर सोमवार को बलिया में स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बैनर को हटाते देखा गया. आगामी 29 अप्रैल को बेगूसराय लोकसभा सीट के लिये मतदान की घोषणा रविवार की देर […]

विज्ञापन

बलिया : रविवार की शाम चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा किये जाने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने पर सोमवार को बलिया में स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बैनर को हटाते देखा गया. आगामी 29 अप्रैल को बेगूसराय लोकसभा सीट के लिये मतदान की घोषणा रविवार की देर शाम चुनाव आयोग के द्वारा किये जाने के बाद से ही चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधि शुरू हो गयी है.

सोमवार की सुबह बलिया अनुमंडल परिसर प्रखंड परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों पर लगाये गये राजनीतिक पार्टियों, नेताओं के पोस्टर, होर्डिंग, सरकारी विज्ञापन आदि को पुलिस कर्मियों के द्वारा हटाये जाने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गयी है.
जिले में हैं 19 लाख 53 हजार सात मतदाता
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 19,53007 मतदाता हैं. जिसमें 10,38,983 पुरुष मतदाता एवं 09,13,962 महिला मतदाता एवं 62 थर्ड जेंडर शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले तक जारी रहेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 3605 सर्विस मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि जिले में सभी मतदाताओं का शत-प्रतिशत इपिक बना हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन