जनहित एक्सप्रेस की सुविधा में छेड़छाड़ से यात्रियों में आक्रोश

Updated at : 05 Mar 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
जनहित एक्सप्रेस की सुविधा में छेड़छाड़ से यात्रियों में आक्रोश

बेगूसराय : सहरसा से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली दैनिक ट्रेन 13205-06 जनहित एक्स में यात्रियों के लिए स्लीपर कोच बढ़ाने के बजाय द्वितीय क्लास की एसी कोच बढ़ाये जाने को लेकर यात्रियों में आक्रोश है. पूमरे दैनिक रेल यात्री संघ बेगूसराय के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह व महासचिव राजीव कुमार ने बताया कि जनहित एक्सप्रेस […]

विज्ञापन
बेगूसराय : सहरसा से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली दैनिक ट्रेन 13205-06 जनहित एक्स में यात्रियों के लिए स्लीपर कोच बढ़ाने के बजाय द्वितीय क्लास की एसी कोच बढ़ाये जाने को लेकर यात्रियों में आक्रोश है.
पूमरे दैनिक रेल यात्री संघ बेगूसराय के अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह व महासचिव राजीव कुमार ने बताया कि जनहित एक्सप्रेस में पूर्व से मात्र एक स्लीपर बोगी है. जबकि एसी थर्ड क्लास की तीन बोगियां है. अब इस ट्रेन में आम लोगों के हित में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने के बजाय एक द्वितीय क्लास कोच को जोड़ा जा रहा है.
महासचिव ने कहा कि इसका मतलब यह है कि रेलवे की नजर में सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय जिले की जनता आर्थिक रूप से देश में सबसे ज्यादा समृद्धों में शामिल है, या फिर एक साजिश के तहत इस क्षेत्र के लाखों रेलयात्रियों का आर्थिक दोहन करने के लिए सामान्य स्लीपर व चेयरकार के स्थान पर एसी स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ायी जा रही है.
उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी सहरसा- पटना- हटिया एक्सप्रेस 18625/26 कोसी में भी एक मात्र एसी चेयरकार को हटाकर थर्ड क्लास एसी बोगी जोड़ दिया गया था. दिन की यात्रा वाली महत्वपूर्ण ट्रेन कोसी एक्स से एसी चेयरकार हटाना स्पष्ट रूप में एक तुगलकी फैसला है.
राजीव कुमार ने बताया कि एसी चेयरकार से थर्ड एसी का किराया लगभग दो गुणा है. फिर यहां सवाल उठता है, अगर कोसी एक्स के लंबी दूरी के यात्रियों के लिए स्लीपर कोच की जरूरत थी तो सिर्फ थर्ड एसी स्लीपर कोच ही क्यों जोड़ा गया. कोसी एक्सप्रेस में सामान्य स्लीपर व एसी चेयरकार कोच क्यों नहीं. रेल यात्री संघ ने मांग की है कि जनहित एक्सप्रेस में एसी कोच की जगह पर स्लीपर कोच की संख्या बढ़ायी जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन